0 0 lang="en-US"> बरहरवा में जल गुणवत्ता जांच को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला, 40 जल सहियाओं को मिली प्रशिक्षण व किट
NEWS APPRAISAL

बरहरवा में जल गुणवत्ता जांच को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला, 40 जल सहियाओं को मिली प्रशिक्षण व किट

Read Time:1 Minute, 39 Second
बरहरवा में जल गुणवत्ता जांच को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला, 40 जल सहियाओं को मिली प्रशिक्षण व किट

बरहड़वा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, साहिबगंज प्रमंडल की ओर से बरहरवा प्रशाखा के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर संगीता देवी, सीता साहा तथा कनीय अभियंता कुणाल कंचन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला में प्रखंड के सभी पंचायतों की जल सहियाओं को जल गुणवत्ता जांच से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पानी में मौजूद संभावित प्रदूषकों, उनके दुष्प्रभावों तथा सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने की तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर कुल 40 जल सहिया दीदियों के बीच फील्ड जल जांच किट (FTK) का वितरण किया गया।
मास्टर ट्रेनर संगीता देवी ने बताया कि सरकार द्वारा चापाकल, नलकूप, डीप बोरिंग और कुओं सहित विभिन्न जल स्रोतों की नियमित जांच कराई जा रही है। इसी उद्देश्य से जल सहियाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें फील्ड टेस्ट किट उपलब्ध कराई गई है। एक FTK की मदद से 100 जल नमूनों की जांच की जा सकती है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version