0 0 lang="en-US"> डिहारी ग्राम में उपायुक्त ने किया जलमिनर का उद्घाटन।
NEWS APPRAISAL

डिहारी ग्राम में उपायुक्त ने किया जलमिनर का उद्घाटन।

Read Time:2 Minute, 31 Second
डिहारी ग्राम में उपायुक्त ने किया जलमिनर का उद्घाटन।

बरहरवा।सदर प्रखंड के हाजीपुर पश्चिम पंचायत अंतर्गत आर्सेनिक प्रभावित गांव डिहारी में डीएमएफटी मद से ग्रामीण जलापूर्ति योजना के अंतर्गत लगभग पचास हजार लीटर वाले चार जल मीनार का उद्घाटन शनिवार को साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती के द्वारा नारियल फोड़ कर एवं फीता काटकर किया गया।इस दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि जलमीनार चालु हो जाने से डिहारी ग्राम वासियों को आर्सेनिक युक्त पानी से मुक्ति मिलेगी।पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शशि सिंह ने बताया कि डिहारी आर्सेनिक प्रभावित गांव है यहां के ग्राउंड वाटर में आर्सेनिक की मात्रा काफी है इसलिए यहां डीएमएफटी मद से रक्शी स्थान से पाइपलाइन के द्वारा डिहारी गांव में निर्मित जल मीनार में पानी एकत्रित कर पाइपलाइन के द्वारा सभी घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक पानी टंकी की क्षमता 16 हजार लीटर है योजना के तहत लगभग 500 घरों को शुद्ध पेयजल सप्लाई करने की योजना है इसका रखरखाव 5 साल तक एजेंसी के द्वारा किया जाएगा इस दौरान डिहारी ग्राम में एक आम सभा कर जलकर शुल्क तय किया जाएगा जो सरकार के द्वारा 62 रुपया तय है लेकिन समिति के द्वारा सर्व सहमति से ग्रामसभा कर तय किया जाएगा और उक्त राशि खाते में जमा होगा बाद में जलमिनार के रखरखाव में उक्त राशि खर्च होगा।

मालूम हो कि ग्रामीणों की मांग पर उक्त जल मीनार का शिलान्यास मार्च 23 में राजमहल के सांसद विजय हसदा एवं निवर्तमान विधायक अनंत कुमार ओझा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजुद थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version