बरहरवा। राजमहल शहर के निरीक्षण भवन में रविवार को झारखंड मजदूर संघ की बैठक जिला उपाध्यक्ष निखिल प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से संघ के केंद्रीय मंत्री राजकुमार यादव उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि आगामी 21 दिसंबर 2025 को प्रखंड क्षेत्र के छाता दंगल मैदान में प्रस्तावित जिला अधिवेशन को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे 10 दिसंबर तक सदस्यता शुल्क एवं सहयोग राशि जिला कार्यालय में जमा कर दें। अधिवेशन में हजारों की संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करने और गांव-गांव जाकर मजदूरों को उनके हक और अधिकार के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन साहा, सुरेंद्र कुमार, गौतम कुमार साहा, मो. हामिद शेख, बीरेंद्र कुमार साहा, सुबोध मंडल, विकास मंडल, शेख इकरामुल अली, नजीर अंसारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।