0 0 lang="en-US"> सरकारी योजनाओं से वंचित दिव्यांग शुशील सोरेन, जर्जर ट्राईसाइकिल के सहारे जीवनयापन
NEWS APPRAISAL

सरकारी योजनाओं से वंचित दिव्यांग शुशील सोरेन, जर्जर ट्राईसाइकिल के सहारे जीवनयापन

Read Time:1 Minute, 58 Second
सरकारी योजनाओं से वंचित दिव्यांग शुशील सोरेन, जर्जर ट्राईसाइकिल के सहारे जीवनयापन

बरहरवा।सरकार निःशक्तजनों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से अंतिम पंक्ति के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के करमाटांड़ गांव के दिव्यांग शुशील सोरेन अब तक सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं।

शुशील सोरेन ने बताया कि उन्हें वर्षों पहले समाज कल्याण विभाग से ट्राईसाइकिल मिला था, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दोनों टायर घिस चुके हैं और ट्राईसाइकिल की हालत इतनी खराब है कि वे इससे कहीं पहुँच भी नहीं पाते। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाइकिल नहीं मिल सकी है।

शुशील के अनुसार, करमाटांड़ से प्रखंड कार्यालय की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। शनिवार को वे आवेदन देने के लिए घर से निकले भी, लेकिन ट्राईसाइकिल रास्ते में खराब हो जाने के कारण प्रखंड कार्यालय नहीं पहुँच सके और रास्ते में ही रुकना पड़ा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के सचिव और रोजगार सेवक कभी गांव का भ्रमण नहीं करते, जिसके कारण उनकी समस्याएँ ऊपर तक नहीं पहुँच पातीं।

शुशील सोरेन ने बोरियो बीडीओ और डीसी से शीघ्र इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग की है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version