0 0 lang="en-US"> चलती ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों की मदद से बची जान
NEWS APPRAISAL

चलती ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों की मदद से बची जान

Read Time:1 Minute, 57 Second
चलती ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों की मदद से बची जान
Oplus_131072

बरहड़वा।
मालदा रेल मंडल अंतर्गत तिलडांगा और बिंदुवासिनी हॉल्ट के बीच गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक यात्री चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी मोहम्मद अख्तर (38) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मो. अख्तर हावड़ा से समस्तीपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान वे टॉयलेट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में अचानक जोरदार झटका लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे चलते ट्रेन से नीचे गिर पड़े। गिरने के बाद वे धान के खेत में बेहोशी की हालत में पड़े रहे।

कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उन्हें देखा और तुरंत बरहरवा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहरवा में भर्ती कराया। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के दौरान उन्हें होश आ गया।

होश में आने पर मो. अख्तर ने अपना पता समस्तीपुर बताया, लेकिन वे अपने परिजनों का फोन नंबर या जिस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे उसका नाम नहीं बता सके। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल फोन और अन्य सामान ट्रेन में ही छूट गया है।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और युवक के परिजनों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version