0 0 lang="en-US"> गोमिया में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया शुभारंभ
NEWS APPRAISAL

गोमिया में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया शुभारंभ

Read Time:2 Minute, 26 Second
गोमिया में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया शुभारंभ

गोमिया प्रखंड के कुन्दा पंचायत में मंगलवार को आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया आकेश्वर महतो ने मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गोमिया अंचलाधिकारी मो. आफताब आलम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य की अबुआ सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया जा रहा है ताकि किसी को विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने एक महिला की गोद भराई की रस्म पूरी कराई तथा एक शिशु का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि ये संस्कार हमारी समृद्ध संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं।

मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक आसानी से पहुँच सके।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version