0 0 lang="en-US"> संविधान दिवस पर बाबा भीमराव अंबेडकर को किया गया याद
NEWS APPRAISAL

संविधान दिवस पर बाबा भीमराव अंबेडकर को किया गया याद

Read Time:1 Minute, 57 Second
संविधान दिवस पर बाबा भीमराव अंबेडकर को किया गया याद

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट,
सतबरवा/पलामू। संविधान दिवस के अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने अपने आवास पोंची में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण करते हुए संविधान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान आदर्श संघीय ढांचे और मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद तैयार करता है तथा विविधता में एकता को संरक्षित करता है।

उन्होंने आगे कहा कि संविधान नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, शोषण से मुक्ति, धर्म की स्वतंत्रता, सांस्कृतिक अधिकार, संवैधानिक उपचार, महिलाओं के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का अधिकार प्रदान करता है। आज के दिन हमारा संविधान अंगीकृत हुआ था, इसलिए यह दिन राष्ट्र के लिए गर्व का दिवस है।

अंत में उन्होंने जय संविधान, बाबा भीमराव अंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाते हुए संविधान की रक्षा और सम्मान करने का सभी से आह्वान किया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version