0 0 lang="en-US"> लातेहार में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के अंतर्गत कई...
NEWS APPRAISAL

लातेहार में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के अंतर्गत कई पंचायतों में आयोजित शिविरों में उमड़ी भीड़, ऑन द स्पॉट समाधान से लाभुक खुश

Read Time:3 Minute, 0 Second
लातेहार में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के अंतर्गत कई पंचायतों में आयोजित शिविरों में उमड़ी भीड़, ऑन द स्पॉट समाधान से लाभुक खुश

लातेहार। “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत चल रहे सेवा का अधिकार सप्ताह के छठे दिन शनिवार को लातेहार जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित पंचायतों में विशेष पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया।

आज जिन पंचायतों में शिविर आयोजित हुए, उनमें शामिल हैं—

शिविरों में आमजनों के जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल-खारिज, भूमि मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता से निपटारा किया गया।

विभिन्न विभागों—सामाजिक सुरक्षा, कल्याण विभाग, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं JSLPS—ने स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभुकों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया।

शिविरों में कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जिससे लाभुकों में संतोष देखा गया। विभिन्न योजनाओं के आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर योग्य लोगों को सांकेतिक रूप से लाभान्वित भी किया गया।

ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह रहा और बड़ी संख्या में लोग शिविरों में पहुंचे।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पंचायत में आयोजित शिविरों में अवश्य पहुंचें और सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version