0 0 lang="en-US"> विशुनपुरा:‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ शिविर में उमड़ी भीड़, 595 आवेदन, 134 का तत्काल निष्पादन
NEWS APPRAISAL

विशुनपुरा:‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ शिविर में उमड़ी भीड़, 595 आवेदन, 134 का तत्काल निष्पादन

Read Time:4 Minute, 24 Second
विशुनपुरा:‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ शिविर में उमड़ी भीड़, 595 आवेदन, 134 का तत्काल निष्पादन

विशुनपुरा (गढ़वा)। राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत शुक्रवार को विशुनपुरा पंचायत भवन परिसर में सेवा के अधिकार सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बिशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी खगेश कुमार, जिला गव्य पदाधिकारी गिरीश कुमार, पंचायत मुखिया प्रमिला देवी, पंचायत समिति सदस्य शांति देवी तथा विधायक प्रतिनिधि भरदुल चंद्रवंशी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।

शुभारंभ के बाद अधिकारियों ने शिविर में स्थापित विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया और समग्र व्यवस्था की समीक्षा की। सुबह से ही काउंटरों पर ग्रामीणों की लंबी कतारें दिखाई पड़ीं।

शिविर में कुल 595 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 134 का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि 461 आवेदन विभिन्न प्रक्रियाओं में आगे बढ़ाए गए हैं। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि इन पर निर्धारित समयावधि के भीतर कार्यवाही पूरी की जाएगी।

शिविर में आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, बिजली बिल सुधार, मनरेगा से जुड़े कार्य, स्वास्थ्य सेवाएँ, जन वितरण प्रणाली, पेयजल आपूर्ति तथा बैंकिंग संबंधी मुद्दों पर विशेष रूप से कार्य किया गया। एक ही स्थान पर इतनी सेवाओं के उपलब्ध होने से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ खगेश कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके द्वार पर ही सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, ताकि किसी को प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभुक योजनाओं से वंचित न रहे, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


उन्होंने ग्रामीणों से दस्तावेज अद्यतन रखने तथा ऐसे जनसेवा शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि पेंशन, राशन कार्ड, प्रमाणपत्र, आवास योजना, मनरेगा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सेवाएँ अब गांव में ही सरलता से प्रदान की जा रही हैं। प्रशासन हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए तत्पर है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में झामुमो प्रखंड सचिव भरदुल चंद्रवंशी, पंचायत सेवक जगदीश राम, प्रखंड नाजिर मुकुल कुमार, राजस्व निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार, मनरेगा बीपीओ डिंपल गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुष्कर गुप्ता, ऑपरेटर ऐजाज आलम, अरविंद मेहता, आवास कोऑर्डिनेटर निरंजन मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, इंद्रदेव पाल, रंजय शर्मा, उदेश पाल (छोटू) सहित कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version