बरहरवा। उधवा – राजमहल मुख्य मार्ग फोर लेन सड़क पर बीते बुधवार की देर रात अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कर्बला निवासी जमाल शेख के पुत्र शाहनवाज शेख, अजाउल शेख के पुत्र अजिम शेख एक और अन्य साथी के साथ तीनों बाइक में बैठकर अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान लखी पूर पुल के पास अनियंत्रित होकर गिरकर पूरी तरह घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों एवं परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में दोनों को रेफर कर दिया। तीसरे युवक को हल्की चोट लगी जिसका इलाज स्थानीय स्थानीय चिकित्सकों के द्वारा किया गया। आसपास के लोगों का कहना है कि फोर लेन सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा कार्य प्रगति का बोर्ड नहीं लगाए जाने के कारण उक्त जगह पर आए दिन घटना घटने रहती है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर छानबीन में जुट गई थी।