0 0 lang="en-US"> बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर सड़क हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर...
NEWS APPRAISAL

बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर सड़क हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Read Time:1 Minute, 3 Second
बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर सड़क हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

लातेहार।लातेहार जिले के बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित बरनी जंगल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान कुलदीप गंझु (36 वर्ष), पिता रति पाहन, निवासी—ग्राम कोमर, थाना बालूमाथ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के अनुसार कुलदीप अपने घर से बालूमाथ बाजार जा रहा था, इसी दौरान बरनी जंगल के पास एक अज्ञात हाइवा वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की तलाश जारी है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version