0 0 lang="en-US"> बरहरवा:वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में टीएनए परीक्षा...
NEWS APPRAISAL

बरहरवा:वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में टीएनए परीक्षा दूसरे दिन भी संचालित

Read Time:1 Minute, 23 Second
बरहरवा:वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में टीएनए परीक्षा दूसरे दिन भी संचालित

बरहरवा।वन प्रवासी उच्च विद्यालय भगैया में बुधवार को शिक्षकों की टीचर नीड एसेसमेंट (टीएनए) परीक्षा लगातार दूसरे दिन भी आयोजित की गई। परीक्षा ऑनलाइन मोड में दो पालियों में संपन्न हुई। पहली और दूसरी पाली में कुल 40-40 शिक्षकों ने भाग लिया।

बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद ने बताया कि टीएनए परीक्षा 20 नवंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा शिक्षकों की जरूरतों और क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए महत्वपूर्ण है।

मौके पर बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद, बीआरपी उमेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर भानु प्रताप, सीआरपी मोहम्मद सनाउल्लाह अंसारी, अब्दुल रऊफ अंसारी, शिक्षक परशुराम सिंह, मुस्तफा अंसारी, कुमारी संगीता, रंगिता कुमारी, लाल कर्मकार, मंजू कुमारी, विरेन्द्र कुमार यादव, मार्था टुड्डू सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version