0 0 lang="en-US"> CHC बरहरवा में प्रशासनिक बदलाव, डॉ. सरिता टुडू बनीं नई प्रभारी
NEWS APPRAISAL

CHC बरहरवा में प्रशासनिक बदलाव, डॉ. सरिता टुडू बनीं नई प्रभारी

Read Time:1 Minute, 15 Second
CHC बरहरवा में प्रशासनिक बदलाव, डॉ. सरिता टुडू बनीं नई प्रभारी

बरहड़वा।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) बरहरवा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने प्रशासनिक फेरबदल किया है।
जारी आदेश के अनुसार डॉ. सरिता कुमारी टुडू को CHC बरहरवा का नया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्देशानुसार अब डॉ. सरिता टुडू स्वास्थ्य केंद्र की सभी चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जिम्मेदारी संभालेंगी।

वहीं पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार को अपना समस्त प्रभार नई प्रभारी को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही डॉ. पंकज कर्मकार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version