0 0 lang="en-US"> Rajmahal:चोरी मामले में दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
NEWS APPRAISAL

Rajmahal:चोरी मामले में दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 2 Second
Rajmahal:चोरी मामले में दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरहरवा:- राजमहल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार कई दुकानों सहित अन्य जगह पर हुई चोरी के मामले को लेकर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उक्त बातों की जानकारी पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने शनिवार को अपने कार्यालय का कक्ष में पत्रकारों को दिया।

उन्होंने बताया कि एसपी साहिबगंज अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि शहर में एक दुकान में हुई चोरी में दो युवक को पकड़ने पर मामले का उद्वेदन हो सकता है। सूचना की सत्यापन करते हुए पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के हाट पाड़ा निवासी संदिग्ध मोहित यादव उर्फ कल्लू एवं राहुल कुमार यादव को अपने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के क्रम में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया।

प्राथमिक दोनों अभियुक्त के निसान देही पर बर्तन दुकान में हुई चोरी के कई सामान बरामद किया गया है। जिससे कांसा का थाली 15 पीस, कांसा का कटोरी 3 पीस बरामद किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,एस आई पवन यादव, महादेव उरांव,ए एस आई सनातन हेंब्रम, और सशस्त्र बल मौजूद थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version