0 0 lang="en-US"> बारेसाढ़ में झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष ग्राम संगठन बैठक संपन्न
NEWS APPRAISAL

बारेसाढ़ में झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष ग्राम संगठन बैठक संपन्न

Read Time:1 Minute, 12 Second
बारेसाढ़ में झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष ग्राम संगठन बैठक संपन्न

संवाददाता पंकज कुमार यादव

गारु/लातेहार :- बारेसाढ़ पंचायत के डेढ़गांव में शुक्रवार को झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम संगठन स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अजीविका ग्राम संगठन की GCRP कलावती देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बैठक के दौरान महिलाओं ने गांव के विकास, आजीविका, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की।स्थापना दिवस के अवसर पर महिलाओं की सक्रियता और सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष और सफल बनाया। डेढ़गांव में पूरे दिन उत्सव का वातावरण बना रहा।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version