0 0 lang="en-US"> सभी पंचायत में आबूवा आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित
NEWS APPRAISAL

सभी पंचायत में आबूवा आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित

Read Time:2 Minute, 9 Second
सभी पंचायत में आबूवा आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित

बरहरवा । बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बरहेट के सभी पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत बने नए घरों का गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। लाभुकों के चेहरों पर अपने सपनों का घर मिलने की खुशी साफ झलक रही थी।
वहीँ प्रखंड क्षेत्र के कुसमा पंचायत में कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य खगेंद्र साह, उपमुखिया बैजू यादव, पंचायत सचिव मोहन मुर्मु, सुनीराम हांसदा, रोजगार सेवक शिवलाल मुर्मू पचायत सहायक पोल मुर्मू, प्रदीप सेन, रूबी कुमारी, वार्ड सदस्य सोमाय बास्की सहित बड़ी संख्या में उपस्थित सहित बड़ी संख्या ग्रामीण शामिल हुए।

सभी ने सामुहिक रूप से नारियल फोड़ कर और फीता काटकर उक्त पंचायत के लाभुक सोरोला मरांडी को सांकेतिक चाभी देकर गृह प्रवेश कराया l
इस दौरान अतिथियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को संबोधन कर कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान लाभुक सोरोंला मरांडी काफी खुश दिखी और सरकार का आभार प्रकट किया l
इसके अलावा सभी पंचायत में नव निर्मित आवास लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम किया जा रहा है और लाभुकों में उत्साह देखी जा रहीं है l
वहीँ इस सम्बंध में आवास समन्वयक मार्शल मुर्मू ने बताया कि बरहेट प्रखंड में कुल 1600 लाभुकों का गृह प्रवेश का लक्ष्य है जिसका शुभारंभ आज से किया गया है l

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version