0 0 lang="en-US"> विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बरहेट में लगा उपभोक्ता जागरूकता...
NEWS APPRAISAL

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बरहेट में लगा उपभोक्ता जागरूकता शिविर

Read Time:1 Minute, 7 Second
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बरहेट में लगा उपभोक्ता जागरूकता शिविर

बरहेट l शनिवार को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा हर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । इस जागरूकता शिविर में उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर को उनके कनेक्शन के साथ अपडेट किया गया l

इस प्रक्रिया से उपभोक्ता अपने सिक्योरिटी राशि को अपने कनेक्शन में अपडेट करा सकते हैं।
चूंकि अब उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ता शिविर में आकर अपने कनेक्शन में अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया।
मौके पर बीरेन साह, जमाल अंसारी, प्रकाश साह सहित अन्य लोग मौजूद थे l

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version