0 0 lang="en-US"> जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की...
NEWS APPRAISAL

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,निदान के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Read Time:1 Minute, 44 Second
जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,निदान के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लातेहार।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।
उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की बातें एक-एक कर ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों की शीघ्र जांच कर समाधान किया जाएगा

इस दौरान जन शिकायत निवारण शिविर में रोजगार, सहायता राशि, भूमि विवाद आदि से जुड़े आवेदन प्रमुख रूप से प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार, आमजनों की शिकायतों के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाता है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version