0 0 lang="en-US"> डीसी ने मेदिनीनगर नगर निगम,नगर पंचायत व नगर परिषद द्वारा...
NEWS APPRAISAL

डीसी ने मेदिनीनगर नगर निगम,नगर पंचायत व नगर परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

Read Time:3 Minute, 3 Second
डीसी ने मेदिनीनगर नगर निगम,नगर पंचायत व नगर परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

मेदिनीनगर उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के विभिन्न नगर पंचायत,नगर परिषद व मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा संचालित कार्यों की अद्यतन जानकरी ली गयी एवं आवश्यकतानुसार विभिन्न निर्देश दिये गये।इस दौरान डीसी ने विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी को स्थानीय लोगों के बेहतरी के मद्देनजर योजनाओं को क्रियान्वित करने की बात कही।मेदिनीनगर नगर निगम की समीक्षा के दौरान उन्होंने जुडको द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकरी लेते हुए कार्यों में तेज़ी लाने की बात कही गयी।

वहीं वार्ड 23 में निर्माण किये जा रहे इनडोर स्टेडियम के प्रगति की जानकारी ली,बताया गया कि कार्यादेश निर्गत होने के पश्चात कार्य प्रगति पर है।दस प्रतिशत कार्य हो गया है।अमृत योजना अंतर्गत योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गयी।वहीं पीएम आवास शहरी के अद्यतन स्थिति की भी जानकरी ली गयी।जिन योजनाओं का टेंडर कार्य पूर्ण हो गया है लेकिन कार्य प्रारंभ करने में संबंधित संवेदक द्वारा रुचि नहीं लिया जा रहा है।

ऐसे टेंडरों को कैंसिल करते हुए फिर टेंडर करने की बात कही।इसके अलावे मेदिनीनगर नगर निगम को अपने क्षेत्र अंतर्गत रेवेन्यू का रि-एसेसमेंट करने पर बल दिया।इसी तरह छत्तरपुर,हुसैनाबाद व हरिहरगंज नगर पंचायत में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी।इस दौरान अर्बन वाटर सप्लाई,बस व ऑटो स्टैंड के निर्माण हेतु जमीन की उपलब्धता,स्ट्रीट लाइट नया अधिष्ठापन एवं मरम्मती,साफ-सफाई,होल्डिंग टैक्स वसूली,प्रॉपर्टी टैक्स,एफएसटीपी, सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट,पार्कों के निर्माण कार्य सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,मेदिनीनगर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त,सभी संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी समेत अर्बन लोकल बॉडी से जुड़े अन्य विभिन्न पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version