0 0 lang="en-US"> ईचा जरिया नदी से घाघरा पुलिस ने बरामद किया वृद्ध व्यक्ति का शव
NEWS APPRAISAL

ईचा जरिया नदी से घाघरा पुलिस ने बरामद किया वृद्ध व्यक्ति का शव

Read Time:1 Minute, 29 Second
ईचा जरिया नदी से घाघरा पुलिस ने बरामद किया वृद्ध व्यक्ति का शव

रिपोर्टिंग:प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा थाना क्षेत्र के ईचा जरिया नदी से रविवार को एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान ईचा हाटाटोली निवासी धरमु उरांव (45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया है।

मृतक के भाई ने बताया कि धरमु उरांव रविवार शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति को उसके घर ईचा छोड़ने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को जरिया नदी में एक शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान धरमु उरांव के रूप में हुई।

परिजनों का कहना है कि घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि लौटने के क्रम में नदी पार करते समय फिसलकर गिरने से पानी में डूबने से मौत हो गई होगी, हालांकि अन्य किसी अप्रिय घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

वहीं घाघरा पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version