0 0 lang="en-US"> पाकुड़ में गोलीकांड: मशहूर पत्थर व्यवसायी लुत्फुल हक के कर्मचारी को मारी गोली, जमीन विवाद में चली गोलियां
NEWS APPRAISAL

पाकुड़ में गोलीकांड: मशहूर पत्थर व्यवसायी लुत्फुल हक के कर्मचारी को मारी गोली, जमीन विवाद में चली गोलियां

Read Time:2 Minute, 26 Second
पाकुड़ में गोलीकांड: मशहूर पत्थर व्यवसायी लुत्फुल हक के कर्मचारी को मारी गोली, जमीन विवाद में चली गोलियां

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी में सोमवार देर शाम हुए फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक की पहचान करीम अंसारी के रूप में हुई है, जो मशहूर पत्थर व्यवसायी लुत्फुल हक का कर्मचारी बताया जा रहा है।

गोली करीम अंसारी के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल, पाकुड़ में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

घायल ने अस्पताल में किए बड़े खुलासे

अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में घायल करीम अंसारी ने बड़ा आरोप लगाया है। उसके मुताबिक, गोली ‘पगला’ नामक एक अन्य पत्थर व्यवसायी और उसके भाइयों ने मारी है। करीम ने बताया कि घटना के पीछे खदान की जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद है। दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से रैयती जमीन और पैसों के लेन-देन को लेकर तनाव बना हुआ था। उसी विवाद को लेकर सोमवार शाम उसके घर पर हमला किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, हमलावरों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आपसी रंजिश, जमीन विवाद और पुराने विवादों के एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल के बयान में बताए गए नामों को एफआईआर में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
1 100 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version