0 0 lang="en-US"> राजमहल नगर क्षेत्र में विकास योजनाओं का शिलान्यास, कई...
NEWS APPRAISAL

राजमहल नगर क्षेत्र में विकास योजनाओं का शिलान्यास,कई वार्डों में सड़कों और पेवर ब्लॉक का निर्माण शुरू

Read Time:2 Minute, 14 Second
राजमहल नगर क्षेत्र में विकास योजनाओं का शिलान्यास,कई वार्डों में सड़कों और पेवर ब्लॉक का निर्माण शुरू

बरहरवा ।राजमहल,नपं क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में विकासशील योजनाओं का शिलान्यास मंगलवार को राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू एवं नपं प्रशासक ने संयुक्त रूप से नारयिल फोड़ कर किया।

वार्ड संख्या एक में एनएच 80 अकबर शेख के घर से नाबिर शेख के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण, वार्ड संख्या 5 में कब्रिस्तान से पीसीसी रोड तक पेपर ब्लॉक लगाने, वार्ड संख्या 6 अंतर्गत कैलाश मंडल के घर से पंचू मंडल के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण, वार्ड संख्या 11 में विनय हजारी के घर से विनोद हजारी के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण, वार्ड संख्या 14 में मौला शेख के घर से गणी शेख के घर तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य एवं वार्ड संख्या दो अंतर्गत एन एच 80 सड़क से राजीव अली के घर तक पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया है।

विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि नगर क्षेत्र में जनहित के लिए आवश्यक योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए राजमहल विधायक लगातार प्रयासरत होकर कार्य करवा रहे हैं। नगर क्षेत्र में लोगों को इसका लाभ मिलेंगा।साथ ही संबंधित सभी संवेदक को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया हं।

मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष मो आजाद, नगर सचिव स्मित चौरसिया, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, केशव सिंह, रेखा देवी, किशन बर्मन, अयुब शेख, अब्दुल कादिर आदि अन्य उपस्थित थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version