0 0 lang="en-US"> कांके में मुठभेड़: विजय नाग हत्याकांड का मुख्य आरोपी...
NEWS APPRAISAL

कांके में मुठभेड़: विजय नाग हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह गोली लगने से घायल

Read Time:1 Minute, 31 Second

रांची:-कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह की रांची पुलिस से मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ रविवार देर रात कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित ITBP कैंप के पास हुई, जिसमें अभिषेक सिंह गोली लगने से घायल हो गया।

कांके में मुठभेड़: विजय नाग हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह गोली लगने से घायल

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात अभिषेक सिंह ने विजय नाग की हत्या कर घटनास्थल से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने विशेष टीम गठित कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभिषेक सिंह ITBP कैंप के आसपास छिपा हुआ है। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। फिलहाल पुलिस घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल भेज चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version