गोमिया (बोकारो) : छठ महापर्व की तैयारी को लेकर श्री श्री छठ पूजा समिति, गोमिया की ओर से बोकारो नदी के गोमिया घाट में साफ-सफाई और साज-सज्जा का कार्य प्रारंभ हो गया है। घाट परिसर में गंदगी और झाड़ियों को हटाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सूर्योपासना कर सकें।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के प्रयास और सीसीएल स्वांग कोलियरी के सौजन्य से ग्राइंडर मशीन के माध्यम से घाट की सफाई कराई जा रही है। साथ ही टेंट लगाने, प्रकाश की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव विजय करमाली, कोषाध्यक्ष बबलू जायसवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, उपसचिव रंजीत करमाली सहित वरिष्ठ सदस्य सुरेश यादव, अंकुश भंडारी, आकाश रवानी, रौनक जायसवाल, मनीष कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित घाट ही श्रद्धालुओं के लिए सच्ची सेवा है। इसी भावना के साथ घाट की तैयारी निरंतर जारी रहेगी ताकि छठ व्रतियों को पूर्ण सुविधा मिल सके।