0 0 lang="en-US"> बोरियो में शुरू हुआ तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो...
NEWS APPRAISAL

बोरियो में शुरू हुआ तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

Read Time:1 Minute, 27 Second
बोरियो में शुरू हुआ तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

बोरियो,स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बोरियो में रविवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन प्रमुख शांति बासकी एवं बीडीओ नागेश्वर साव ने संयुक्त रूप से निर्धारित उम्र के बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाकर किया।

इस अवसर पर डॉ. बिनोद कुमार, डॉ. सुदामा साह, डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, एएनएम रेजिना सोरेन, और आंगनबाड़ी सेविका रिक्ता देवी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान बीडीओ नागेश्वर साव ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश के सभी बच्चों को पोलियो मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि रविवार को सभी बूथों पर खुराक दी जा रही है, जबकि 13 और 14 अक्टूबर को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version