0 0 lang="en-US"> लातेहार:पर्व-त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान...
NEWS APPRAISAL

लातेहार:पर्व-त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान तेज,पुराना आलू नया बनाने की जांच

Read Time:2 Minute, 55 Second
लातेहार:पर्व-त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान तेज,पुराना आलू नया बनाने की जांच

लातेहार: आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए उपायुक्त लातेहार उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोइन अख्तर के नेतृत्व में आज गुरुवार को लातेहार शहरी क्षेत्र में विभिन्न खाद्य व्यवसायों का औचक निरीक्षण किया गया।

इस अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे पुराने आलू को कृत्रिम रूप से नया आलू बनाने के मामले की पुष्टि हेतु थोक एवं खुदरा बाजार से आलू के नमूने लिए गए। मुख्यतः नमूने टांड़ स्थित थोक व्यवसाय सुरेश प्रजापति और गोविंद प्रसाद साहु से लिए गए, जबकि खुदरा बाजार से भी नया आलू संग्रह किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई अन्य अवैध और गुणवत्ता संबंधित उल्लंघन भी पाए गए:

डॉ. मोइन अख्तर ने बताया कि पर्व-त्योहार के दौरान यह निरीक्षण अभियान निरंतर चलता रहेगा और सभी उल्लंघनों के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version