0 0 lang="en-US"> धनबाद में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से दुकान मालिक की...
NEWS APPRAISAL

धनबाद में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से दुकान मालिक की मौत,धमाकों से दहल उठा इलाका

Read Time:1 Minute, 42 Second
धनबाद में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से दुकान मालिक की मौत,धमाकों से दहल उठा इलाका

धनबाद। जिले के सिजुआ–तेतुलमारी मार्ग पर पांडेडीह मोड़ ढलान स्थित जनता साइकिल व एलपीजी गैस रिफिलिंग दुकान में रविवार शाम करीब चार बजे हुए गैस सिलिंडर ब्लास्ट में दुकान मालिक खेदन सोनार (45) की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद दुकान से तेज धमाकों और आग की लपटों ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक-एक कर छह गैस सिलिंडरों के फटने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद जब दमकलकर्मी दुकान के अंदर पहुंचे, तो दुकान मालिक खेदन सोनार का अधजला शव अंदर मिला। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कई घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version