0 0 lang="en-US"> दुर्गा पूजा पर लातेहार प्रशासन सतर्क, उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण
NEWS APPRAISAL

दुर्गा पूजा पर लातेहार प्रशासन सतर्क, उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण

Read Time:2 Minute, 3 Second
दुर्गा पूजा पर लातेहार प्रशासन सतर्क, उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण

लातेहार। दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मनिका प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों और प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भीड़-नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरा, पार्किंग और आपातकालीन सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन को सहयोग कर शांति और भाईचारे के साथ उत्सव मनाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, पिकेट्स और गश्ती दल की प्रभावी तैनाती पर विशेष जोर दिया।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पूजा पंडालों में शांति बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, मनिका बीडीओ, अंचल अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version