0 0 lang="en-US"> ललपनिया:स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन
NEWS APPRAISAL

ललपनिया:स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 54 Second
ललपनिया:स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा,मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

ललपनिया (गोमिया)। गोमिया प्रखंड अंतर्गत कुन्दा पंचायत के जागेश्वर सामुदायिक भवन में आजीविका संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, गोमिया की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर संगठन की महिलाओं ने मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाज और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। सभा में संगठन के अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठनों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से न केवल उनके परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और विकास की नई दिशा स्थापित हो रही है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार महिलाओं को स्वरोजगार, प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा आगे और योजनाएं लागू की जाएंगी, ताकि हर महिला आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सके।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version