0 0 lang="en-US"> कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आईसीटी चैंपियनशिप परीक्षा आयोजित
NEWS APPRAISAL

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आईसीटी चैंपियनशिप परीक्षा आयोजित

Read Time:1 Minute, 21 Second
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आईसीटी चैंपियनशिप परीक्षा आयोजित

बरहरवा। ई-शिक्षा महोत्सव 2025 के तहत बरहरवा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 23 से 26 सितम्बर तक आईसीटी चैंपियनशिप परीक्षा का आयोजन किया गया।

इस परीक्षा का संचालन विद्यालय के कंप्यूटर संचालक पूर्णिमा विश्वास, रिया कर्मकार एवं दाऊद इब्राहिम द्वारा किया गया। परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कंप्यूटर से संबंधित इस ऑनलाइन परीक्षा में छात्राओं की जानकारी और दक्षता का मूल्यांकन किया गया।

कंप्यूटर संचालकों ने बताया कि बच्चों को तकनीकी ज्ञान से सशक्त करने और डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस परीक्षा का आयोजन किया गया है।

विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं की सक्रिय भागीदारी पर खुशी जताई और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version