0 0 lang="en-US"> राँची: पंडरा ओपी में तोड़फोड़ और हंगामा, 8 लोग गिरफ्तार
NEWS APPRAISAL

राँची: पंडरा ओपी में तोड़फोड़ और हंगामा, 8 लोग गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 25 Second
राँची: पंडरा ओपी में तोड़फोड़ और हंगामा, 8 लोग गिरफ्तार

राँची। पंडरा ओपी क्षेत्र में शनिवार की देर शाम हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, पंडरा ओपी क्षेत्र में 14 सितंबर को एक सड़क दुर्घटना में युवक उत्तम भगत घायल हो गया था। पुलिस ने उस समय धक्का मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया था। गंभीर चोटों के कारण उत्तम भगत की 20 सितंबर को मृत्यु हो गई। मृतक के परिजन और समर्थक शव के साथ पंडरा ओपी पहुंचे और सड़कों पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन के चालक को पुलिस ने रिश्वत लेकर छोड़ा और वाहन मालिक को मौके पर बुलाकर मुआवजा दिलाने की मांग की।

इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और रविवार शाम करीब 400-500 लोग सड़कों पर उतर आए। कुछ उपद्रवी थाना परिसर में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। भीड़ ने सरकारी दस्तावेज, फर्नीचर, कंप्यूटर, अलमारी और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। उपद्रवियों ने थाने के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ते हुए थाना प्रभारी पर हमला भी किया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर हालात पर काबू पाया। इसके बाद 30 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया और 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं:

पुलिस ने कहा कि मामले में सभी गिरफ्तारियों के बाद जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version