0 0 lang="en-US"> विशुनपुरा:शांति समिति बैठक सम्पन्न,पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बनी रणनीति
NEWS APPRAISAL

विशुनपुरा:शांति समिति बैठक सम्पन्न,पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बनी रणनीति

Read Time:4 Minute, 7 Second

पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन ने बनाई रणनीति

विशुनपुरा:शांति समिति बैठक सम्पन्न,पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बनी रणनीति

विशुनपुरा (गढ़वा)। थाना परिसर में शनिवार को दशहरा, दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी खगेश कुमार ने की। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

अंचलाधिकारी खगेश कुमार ने कहा कि आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा शांति भंग करने की कोशिश पर पूजा समितियों को सतर्क रहना होगा। यदि कोई व्यक्ति गलत गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किसी प्रकार की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित पूजा समिति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सभी पूजा समिति के सदस्यों को आईडी कार्ड के साथ पंडालों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पूजा के दौरान एक युवती का शव कुएं में मिला था, जिससे महिलाओं में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई थी। उन्होंने पूजा स्थलों पर महिला पुलिस बल की तैनाती तथा गश्ती व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।

वहीं, ग्रामीणों ने सड़क अतिक्रमण, शराबबंदी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सड़क पर अतिक्रमण और शराब का खुलेआम सेवन परेशानी का कारण बनता है, जिस पर रोक लगाई जानी चाहिए।

इस मौके पर जिला धर्माचार्य राधेश्याम पांडेय, जिला परिषद सदस्य शंभूराम चंद्रवंशी, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि पुलस्त्य शुक्ल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपप्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, समाजसेवी बलराम पासवान, व्यवसायी संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश सोनी, भरदुल चंद्रवंशी, ललन गुप्ता, जितेंद्र दीक्षित, आलम बाबू समेत विभिन्न पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पर्वों के शांतिपूर्ण संचालन में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version