0 0 lang="en-US"> भाजपा ने आक्रोश प्रदर्शन में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में की सीबीआई जाँच की मांग
NEWS APPRAISAL

भाजपा ने आक्रोश प्रदर्शन में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में की सीबीआई जाँच की मांग

Read Time:1 Minute, 22 Second
भाजपा ने आक्रोश प्रदर्शन में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में की सीबीआई जाँच की मांग

कोटालपोखर:- पतना प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आलाकमान पदाधिकारियों के आदेशानुसार आक्रोश प्रदर्शन निकाली। नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल ने की। इस क्रम में राज्यपाल के नाम बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया।

आक्रोश प्रदर्शन पतना चौक से प्रखंड परिसर तक किया गया। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने सरकार ने खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सूर्या हांसदा की फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जाँच व नगड़ी में आदिवासी रैयतों की जमीन वापसी करने की मांग रखी।

मौके पर कार्यक्रम प्रभारी ललित पासवान, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौकीदार हांसदा, युवा अध्यक्ष रोहित रजक, मुंशी हांसदा, भोला साह, नेताई साह, संजय तुरी, विष्णु कुमार, भागीरथ पंडित, मुंशी हांसदा, दिलीप ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी देवी लालटु शेख, मुंशी सोरेन, विष्णु सहा व अन्य थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version