0 0 lang="en-US"> सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो ने किया 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन
NEWS APPRAISAL

सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो ने किया 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

Read Time:2 Minute, 6 Second
सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो ने किया 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

सिल्ली, 30 अगस्त 2025। सिल्ली प्रखंड के लोटा पंचायत अंतर्गत नीचे टोला लोटा में लंबे समय से खराब पड़े 25 केवीए बिजली ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन शनिवार को सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुनील महतो ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने से क्षेत्र के लोग कई दिनों से अंधेरे में जीवन-यापन कर रहे थे। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीण परेशान थे। लेकिन कार्तिक चन्द्र महतो के प्रयास से नया ट्रांसफॉर्मर मंगवाया गया, जिससे अब नीचे टोला लोटा में फिर से रोशनी लौट आई है।

उद्घाटन समारोह में सिल्ली प्रखंड उपाध्यक्ष निशाकर महतो, महासचिव प्रकाश मुंडा, सिल्ली पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गुहीराम महतो, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी विकास रजक, समसेर आलम, मोहताब अंसारी, डॉ. अशोक महतो, अजय घटवार, सोनाराम मुंडा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

इसके अलावा सम्मानित ग्रामीणों में सुभाष महतो, विनय महतो, प्रहलाद महतो, विश्वनाथ महतो, उपेंद्र नाथ महतो, खेड़ू महतो, रामदास महतो, संदीप महतो, प्रकाश महतो, करण चौधरी, शंभुनाथ महतो, भूर्था महतो, पंकज महतो, विकास महतो, भुनेश्वर महतो, देवचरण महतो, विकी महतो, बिजली मिस्त्री गंगाधर महतो, जयप्रकाश महतो, सुफल बेदिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version