0 0 lang="en-US"> राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष हो, शिक्षकों को मिले एमएसीपी का लाभ : सांसद सुखदेव भगत
NEWS APPRAISAL

राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष हो, शिक्षकों को मिले एमएसीपी का लाभ : सांसद सुखदेव भगत

Read Time:3 Minute, 31 Second
राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष हो, शिक्षकों को मिले एमएसीपी का लाभ : सांसद सुखदेव भगत

लोहरदगा।
जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिंदू, लोहरदगा में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम सह अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा सांसद श्री सुखदेव भगत शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी महतो ने सांसद को पौधा भेंट कर स्वागत किया।

अपने संबोधन में सांसद श्री भगत ने कहा कि राज्य कर्मियों की जायज़ माँगों को वे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और एनपीएस का पैसा नियमसम्मत तरीके से वापस लाने की पहल संसद में भी करेंगे। उन्होंने JHAROTEF के जिला अध्यक्ष और प्रांतीय प्रतिनिधियों को विस्तृत बातचीत के लिए पुनः मिलने का आमंत्रण दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय कार्यक्रम प्रभारी सह सोशल मीडिया प्रभारी उपेन्द्र सिंह ने सांसद को संगठन की उपलब्धियों और शक्ति से परिचित कराते हुए एनपीएस खाते में जमा कर्मचारियों की राशि लौटाने की माँग की। वहीं प्रांतीय विशिष्ट अतिथि डॉ. शिवानंद काशी ने आगामी राज्यस्तरीय कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन, राँची में जिले से 100 प्रतिशत भागीदारी का आह्वान किया। डॉ. सुधांशु कुमार सिंह ने पुरानी पेंशन आंदोलन से लेकर JHAROTEF के राज्य स्तरीय संगठन बनने तक की यात्रा को विस्तार से रखा।

इस अवसर पर जिला JHAROTEF टीम ने सांसद को माँगपत्र सौंपा। प्रमुख माँगें इस प्रकार रहीं—

समारोह में लोहरदगा जिले के सभी संवर्गों के अधिकारी–कर्मचारी तथा सातों प्रखंडों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version