0 0 lang="en-US"> आदि कर्मयोगी अभियान के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
NEWS APPRAISAL

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Read Time:2 Minute, 46 Second
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार को आदि कर्मयोगी उत्तरदायी शासन कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय ब्लॉक उन्मुख कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और दक्षता सुनिश्चित करना रहा। इसमें मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सेवक, पंचायत सहायक सहित कई कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि इस अभियान का मकसद सरकारी योजनाओं और सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कर्मियों को प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से न केवल प्रशासनिक कार्यों की दक्षता बढ़ती है बल्कि पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना भी मजबूत होती है।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को योजनाओं के सुचारु संचालन, तकनीकी उपयोग, सेवा वितरण प्रणाली और समयबद्ध कार्य निष्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, उन्हें विभागीय योजनाओं से जुड़े नवीनतम दिशानिर्देशों और कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।

प्रशिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से कर्मियों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। इससे आम जनता तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ बेहतर तरीके से पहुँचाया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। उन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।

मौके पर जनप्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version