0 0 lang="en-US"> भाजपा नेता दिनेश कुमार के हाथों टेल्को में हुआ गणेश पूजा...
NEWS APPRAISAL

भाजपा नेता दिनेश कुमार के हाथों टेल्को में हुआ गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 17 Second
भाजपा नेता दिनेश कुमार के हाथों टेल्को में हुआ गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र स्थित क्रॉस रोड नंबर 23 विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार दीप प्रज्वलित कर किये। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज गणेश चतुर्थी केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाई जाने लगी है। यह त्योहार हमें एकजुट रहने,

पर्यावरण का सम्मान करने और सामाजिक समरसता बनाए रखने की प्रेरणा देती है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रीना सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थी। उन्होंने आयोजन समिति के प्रति आभार जताते हुए गणेश पूजा की सबों को शुभकामनाएं दी।


पूजा के सफल आयोजन में राहुल यादव, रितेश चौधरी, राज कुमार, सुजल राजू, पीयूष कुमार, राजीव यादव, विशाल शर्मा, आकाश यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version