0 0 lang="en-US"> 8वीं वर्ग के छात्रों के बीच साइकिल वितरण
NEWS APPRAISAL

8वीं वर्ग के छात्रों के बीच साइकिल वितरण

Read Time:1 Minute, 12 Second
8वीं वर्ग के छात्रों के बीच साइकिल वितरण

बरहरवा:- झारखंड सरकार के उन्नति पहिया योजना के तहत उधवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्राणपुर के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। छात्र-छात्राओं के बीच कुल 185 साइकिल का वितरण किया गया, जिसमें 97 बालिकाओं व 88 लड़कों को साइकिल प्राप्त हुआ।

बीआरपी बैद्यनाथ ठाकुर व मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अताउर रहमान के मौजूदगी में सभी बच्चों को साइकिल वितरण किया गया।साइकिल वितरण के बाद प्रधानाध्यापक अताउर रहमान और विद्यालय के अध्यक्ष समयून शेख सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन स्कूल आने तथा आठवीं बोर्ड परीक्षा के तैयारी के लिए अग्रिम बधाई दिया।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक मकाउर अली,अब्दुल शहीद, अजीत शेख व सरफराज अहमद आदि थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version