उधवा (साहिबगंज):
उधवा प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को डीएमएफटी मद से 82 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुस्तकालय भवन का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने किया।
बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद
शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक ने कहा कि पुस्तकालय भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद प्रशासन की देखरेख और समाज की सहभागिता से पुस्तकालय को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी, जिससे युवाओं और बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय के माध्यम से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल स्थापित होगा।
शिलान्यास समारोह में रहे कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयंत तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, केन्द्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान, भैया किस्कू, सकल हेंब्रम, अली कमीशन, तमरूद्दीन शेख, हफीजुर रहमान, मो. इब्राहिम, हारून रशीद, तजरूल हक और मेहबूब आलम सहित कई लोग उपस्थित रहे।