0 0 lang="en-US"> शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन, अंतिम...
NEWS APPRAISAL

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

Read Time:1 Minute, 18 Second
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

रांची। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। झारखंड विधानसभा, घाटशिला और जमशेदपुर में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके पैतृक गांव घोड़ाबांधा में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

अंतिम संस्कार के दौरान उनके बड़े पुत्र सोमेश सोरेन ने मुखाग्नि दी। मंत्री रामदास सोरेन की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता की भारी भीड़ उमड़ी।

विधानसभा परिसर में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री परिषद के सदस्यों और विभिन्न दलों के विधायकों ने स्व. सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद घाटशिला और जमशेदपुर में भी लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version