0 0 lang="en-US"> मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: धनबाद की 3.53 लाख बहनों...
NEWS APPRAISAL

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना:धनबाद की 3.53 लाख बहनों को जुलाई माह की सम्मान राशि,88 करोड़ से अधिक का भुगतान

Read Time:2 Minute, 17 Second
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना:धनबाद की 3.53 लाख बहनों को जुलाई माह की सम्मान राशि,88 करोड़ से अधिक का भुगतान

धनबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई 2025 माह की सम्मान राशि का भुगतान किया। इस दौरान धनबाद जिले की कुल 3,53,199 बहनों को ₹2,500 प्रति लाभुक के आधार पर सीधे बैंक खाते में ₹88,29,97,500 अंतरण किया गया।

सरकार ने इसे महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया। योजना के तहत लाभुक महिलाओं को हर माह ₹2,500 की सम्मान राशि दी जाती है, जिससे वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें।

जून माह की राशि का भी भुगतान लाभुकों को कर दिया गया है। जिला के प्रखंड व अंचल कार्यालयों के अनुसार जुलाई माह के लाभुकों का वितरण इस प्रकार है:

सरकार ने स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें राशि का भुगतान संभव नहीं है। सभी लंबित लाभुकों से जल्द आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है।

वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तेज़ी से जारी है। जो लाभुक सत्यापन से वंचित हैं, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version