0 0 lang="en-US"> कवयित्री रीना सिन्हा 'सलोनी' कृत कविता संग्रह '' एक दिन अचानक '' का हुआ लोकार्पण।
NEWS APPRAISAL

कवयित्री रीना सिन्हा ‘सलोनी’ कृत कविता संग्रह ” एक दिन अचानक ” का हुआ लोकार्पण।

Read Time:2 Minute, 54 Second
कवयित्री रीना सिन्हा 'सलोनी' कृत कविता संग्रह '' एक दिन अचानक '' का हुआ लोकार्पण।

जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में नगर के सुप्रसिद्ध कवयित्री रीना सिन्हा ‘सलोनी’ की काव्य संग्रह ‘ एक दिन अचानक ‘ नामक पुस्तक का लोकार्पण हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ० यमुना तिवारी ‘व्यथित ‘ तथा संचालन साहित्य समिति की सदस्य पूनम महानंद ने की ।

मुख्य अतिथि के रुप में रांची से पधारे वरीय साहित्यकार डाॅo मयंक मुरारी एवं विशिष्ट अतिथि स्थानीय दैनिक ‘प्रभात खबर’ के संपादक संजय मिश्र, डाॅo रागिनी भूषण, राम नन्दन प्रसाद तथा प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकम’ उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन  के साथ हुआ। सरस्वती वंदना नीलाम्बर चौधरी प्रस्तुत की। स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने दिया । लोकार्पित पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया श्रीमती माधवी उपाध्याय पढ़ीं।
इसके बाद कवयित्री रीना सिन्हा ‘सलोनी’ का साहित्यिक परिचय ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र तथा कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति  की उपाध्यक्ष डाॅo वीणा पाण्डेय भारती दीं।

https://newsappraisal.in/wp-content/uploads/2025/08/1001750497.mp4

इस अवसर पर मुख्य रुप से  सर्वश्री  अशोक पाठक स्नेही, बसंत जमशेदपुरी, हरिहर राय चौहान, शिव नंदन सिंह, डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी ‘, राजेन्द्र राज, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, शर्मा स्नेहिल, जीतेश तिवारी, नीलिमा पाण्डेय, हरि मित्तल, बलविन्दर सिंह, ममता कर्ण, प्रसन्न वदन मेहता, सविता सिंह मीरा, निवेदिता श्रीवास्तव, छाया प्रसाद, लक्ष्मी सिंह रुबी, डाॅ० संध्या सिन्हा, राजेन्द्र सिंह, सोनी सुगंधा, विन्ध्यवासिनी तिवारी, संगीता मिश्रा, सुदीप्ता जेठी राउत , मुकेश रंजन समेत शहर के साहित्यकार एवं प्रबुद्ध लोग शामिल थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version