0 0 lang="en-US"> कांडी (गढ़वा): सुनील पासवान हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
NEWS APPRAISAL

कांडी (गढ़वा): सुनील पासवान हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Read Time:3 Minute, 38 Second
कांडी (गढ़वा): सुनील पासवान हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा, कांडी। कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में 30 जुलाई को हुई सुनील पासवान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सौरभ कुमार चौबे उर्फ रोहन चौबे, रोहित दुबे, विहुलेश्वर दुबे और विकास दुबे शामिल हैं।

मामले में मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर कांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें सात नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर त्वरित छानबीन शुरू की गई। टीम की कार्रवाई में अब तक चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

घटना का ब्यौरा

पुलिस के अनुसार, घटना 30 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे की है, जब सुनील पासवान अपने मवेशियों को लेकर गांव के बाहर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन्हें घेर कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीकांड से पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस हत्याकांड की जड़ वर्षों पुराना भूमि विवाद है। मृतक को इस विवाद में जबरन घसीटा गया था, जिससे उपजे तनाव और रंजिश के कारण उनकी हत्या की गई। पुलिस ने जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. सौरभ कुमार चौबे उर्फ रोहन चौबे (23) – पिता बिमलेश चौबे, ग्राम पालेह कला, थाना नगरउंटारी
  2. रोहित दुबे (28) – पिता धनंजय दुबे, ग्राम लातातान, थाना मेराल
  3. विहुलेश्वर दुबे (30) – पिता मनोजधर दुबे, ग्राम लोटा, थाना सगमा
  4. विकास दुबे – पिता राजेश दुबे, ग्राम टंडवा, थाना कांडी

पीड़ित परिवार को सुरक्षा, गश्ती तेज

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की है। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के इलाकों में सतत गश्ती व निगरानी की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।

गढ़वा पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधियों को जल्द कानून के शिकंजे में लिया जा सके।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version