0 0 lang="en-US"> लातेहार: जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
NEWS APPRAISAL

लातेहार: जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Read Time:5 Minute, 6 Second
लातेहार: जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

लातेहार शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के आलोक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि विकास योजनाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों तथा लाभार्थियों को उनका समुचित लाभ प्राप्त हो। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत सेवकों के साथ नियमित बैठकें कर पंचायत स्तर पर जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्रों के निर्गमन की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से संचालित करें। उन्होंने कहा कि आमजन को मूलभूत प्रमाण पत्र सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

छात्रावास निर्माण और KYC पर विशेष जोर

बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक को प्रखंड सरयू अंतर्गत आदिम जनजाति छात्रों के छात्रावास निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक और उप डाकपाल को 31 अगस्त तक स्कूली बच्चों का KYC कराकर बैंक/डाकघर में खाता खोलने का निर्देश दिया गया।

पोषण वाटिका और विद्यालय सीमांकन के निर्देश

मनरेगा के तहत सभी प्रखंडों में पोषण वाटिका की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, विद्यालय भूमि सीमांकन हेतु अंचल अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा

समीक्षा में पाया गया कि 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नया विद्युत कनेक्शन दे दिया गया है, जबकि शेष 9 केंद्रों का कनेक्शन केन्द्रीय भण्डार से मीटर प्राप्त होते ही एक माह के भीतर जोड़ दिया जाएगा। केचकी और बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्रों में विद्युतीकरण हेतु MUJY योजना के तहत सर्वे पूरा कर लिया गया है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। कार्यपालक अभियंता को CHC केंद्रों में आवश्यकतानुसार विद्युतीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, वन, नगर पंचायत, जेएसएलपीएस, लघु सिंचाई, ग्रामीण कार्य, पेयजल एवं स्वच्छता, पथ निर्माण, विद्युत आपूर्ति समेत सभी विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुँचे, यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर आपसी समन्वय से समाधान निकालने पर बल दिया।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version