0 0 lang="en-US"> हम पार्टी सेक्युलर का संगठनात्मक विस्तार, रंजीत भुईयां...
NEWS APPRAISAL

हम पार्टी सेक्युलर का संगठनात्मक विस्तार, रंजीत भुईयां बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, अजित कोषाध्यक्ष नियुक्त

Read Time:2 Minute, 47 Second
हम पार्टी सेक्युलर का संगठनात्मक विस्तार, रंजीत भुईयां बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, अजित कोषाध्यक्ष नियुक्त

मेदिनीनगर, 14 जुलाई। हम पार्टी सेक्युलर का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को रेड़मा ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष चंदन कुमार भुईयां ने किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव व झारखंड प्रदेश प्रभारी सुनील चौबे मुख्य अतिथि तथा बिहार युवा मोर्चा सचिव नवनीत कुमार राय, मिथिलेश कुमार एवं विरेंद्र पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पलामू जिला कमेटी का संगठनात्मक विस्तार किया गया।

सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें शीघ्र कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे ने कहा कि हम पार्टी सेक्युलर भारत की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जाति-पाति से ऊपर उठकर गरीबों के एकजुटता और उत्थान की बात करती है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी झारखंड में भी परचम लहराएगी।

जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि पलामू जिले की समस्याओं को लेकर हम पार्टी सदैव संघर्षरत रही है और आने वाले समय में जनता के सहयोग से पार्टी और अधिक मज़बूती से उभरेगी।

कार्यक्रम में जिला महासचिव भरत द्विवेदी, मनिका विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, एससी/एसटी मोर्चा अध्यक्ष रमेश उरांव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद अमजद खान, जिला सचिव वारिस आलम और संगठन सचिव उमेश जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version