0 0 lang="en-US"> गढ़वा: पूर्व मंत्री ददई दुबे के निधन पर विधायक सत्येंद्र तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
NEWS APPRAISAL

गढ़वा: पूर्व मंत्री ददई दुबे के निधन पर विधायक सत्येंद्र तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Read Time:1 Minute, 43 Second
गढ़वा: पूर्व मंत्री ददई दुबे के निधन पर विधायक सत्येंद्र तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। झारखंड के पूर्व मंत्री, सांसद व विधायक रहे चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन की सूचना मिलते ही गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। गढ़वा विधायक ने ददई दुबे की पत्नी, पुत्र बडू दुबे, पुत्रवधू और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। श्री तिवारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
इस अवसर पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि श्री ददई गरीब, मजदूर और पिछड़ों की आवाज़ थे। उन्होंने जीवन पर्यंत मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। उनके निधन से झारखंड ने एक जननेता और समाजसेवी को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। विधायक के साथ सड़क सुरक्षा सलाहकार समिति के सदस्य रविंद्र नाथ तिवारी, करूआ निवासी कैलाश तिवारी समेत अन्‍य मौजूद थे।

बताते चलें कि ददई दुबे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version