0 0 lang="en-US"> झामुमो की एक दिवसीय बैठक में प्रखंड विस्तार को लेकर अहम...
NEWS APPRAISAL

झामुमो की एक दिवसीय बैठक में प्रखंड विस्तार को लेकर अहम निर्णय, विभिन्न मोर्चों की कमेटी गठित

Read Time:3 Minute, 17 Second
झामुमो की एक दिवसीय बैठक में प्रखंड विस्तार को लेकर अहम निर्णय, विभिन्न मोर्चों की कमेटी गठित
oplus_0

लातेहार: जिला मुख्यालय स्थित साह वन होटल में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के प्रखंड स्तर के विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान विभिन्न मोर्चों की विस्तार कमेटियों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में पहल की गई।

oplus_0

बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय कमेटी सदस्य अरुण दुबे ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने किया। बैठक में झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदामा प्रसाद, उपाध्यक्ष सुनील प्रसाद, संगठन सचिव सुदेश्वर उरांव, सचिव मोहम्मद एहसान, साबिर अंसारी, इक़बाल अंसारी गुलाम अंसारी, श्रीराम सिंह, धनलाल उरांव, प्रकाश उरांव, रुस्तम अंसारी, किशुन उरांव, उमेश राम, सुमन सिंह, मोहम्मद अनीस अंसारी, मोहम्मद समीम अंसारी, प्रेम उरांव, आलम अंसारी और गोविन्द उरांवअनीता देवी ,सरकास उरांव,मोहम्मद समीम अंसारी,अहद अंसारी,रुस्तम अंसारी,रघु सिंह धनेश्वर उरांव समेत कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने तथा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर जनआंदोलन चलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही आने वाले पंचायत चुनाव और संगठनात्मक मजबूती को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।

oplus_0

केंद्रीय समिति सदस्य अरुण दुबे ने कहा कि झामुमो एक विचारधारा आधारित संगठन है, जो जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ता आया है। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सभी मोर्चा प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में नियमित जनसंपर्क करें और संगठन की नीति व विचारधारा से लोगों को जोड़ें।

oplus_0

प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने कहा कि लातेहार में झामुमो की पकड़ मजबूत हो रही है और आने वाले समय में संगठन की ताकत से जनता के सभी मुद्दों को सशक्त रूप से उठाया जाएगा। उन्होंने नए नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा जताई कि वे संगठन के हित में ईमानदारी से कार्य करेंगे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version