0 0 lang="en-US"> हूल दिवस पर भोगनाडीह में ग्रामीण और प्रशासन के बीच हिंसक झड़प में 5 पुलिस कर्मी हुए घायल
NEWS APPRAISAL

हूल दिवस पर भोगनाडीह में ग्रामीण और प्रशासन के बीच हिंसक झड़प में 5 पुलिस कर्मी हुए घायल

Read Time:3 Minute, 46 Second
हूल दिवस पर भोगनाडीह में ग्रामीण और प्रशासन के बीच हिंसक झड़प में 5 पुलिस कर्मी हुए घायल

बरहरवा:- शहीद सिदो-कान्हू की पवित्र भूमि भोगनाडीह में हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम इस बार भारी बवाल हो काटा गया l
शहीदों के वंशजों को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उग्र रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे सिद्धू कान्हु के छठा वंशज व हूल फाउंडेशन आतु मांझी वैसी के अध्यक्ष मंडल मुर्मू के नेतृत्व में सिद्धू कान्हू पार्क पर ताला जड़ दिया तथा सरकार के किसी भी मंत्री को माल्यार्पण नहीं करने देने की जिद्द पर अडिग हो गया l


इसको लेकर विगत दो दिनों से प्रशासन के आला अधिकारी द्वारा वार्तालाप कर मामले को शांतिपूर्ण तरीके से समझाने की पूरी कोशिश में जुटे रहे, परंतु प्रशासन समझाने में विफल रहे, उधर ग्रामीण अपने मांगों को लेकर किसी की नहीं सुनी और अपने जिद्द पर अड़े रहे l


अंततः पार्क में जड़े ताले को प्रशासन द्वारा खुलवाने के दौरान मामला इतना बढ़ा कि नाराज ग्रामीणों ने तीर-धनुष से हमला कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।


इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस दौरान एक पुलिस पदाधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया जिससे पेट पर गहरा चोट लगने से स्तिथि गंभीर है, बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया l वहीँ प्रशासन की और से उपद्रवियों पर लाठियां चलाई जाने के बाद भीड़ तितर बितर हो गया l
तत्पश्चात माहौल शांतिपूर्ण हो गया l इस दौरान सिद्धू कान्हु पार्क पर स्थित सिद्धू कान्हु, चांद भैरो और फ़ूलो झानो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ l
इसी बीच भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया l

वहीँ कुछ क्षणों के बाद सूबे के माननीय मंत्री स्कूली शिक्षा व साक्षरता तथा निबंधन विभाग रामदास सोरेन ने शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया l

स्थिति तनावपूर्ण बनी रही लेकिन नियंत्रण हेतु वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप करते हुए नजर आए lअतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

वहीँ स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार शहीदों के वंशजों की उपेक्षा कर रही है और उन्हें उनके इतिहास और गौरव से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version