0 0 lang="en-US"> डीसी ने बोरियो प्रखंड में स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग की आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
NEWS APPRAISAL

डीसी ने बोरियो प्रखंड में स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग की आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

Read Time:3 Minute, 33 Second
डीसी ने बोरियो प्रखंड में स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग की आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

बरहरवा।डीसी हेमन्त सती ने शनिवार को प्रखंड के बिंदरी बन्दरकोला मौजा में अवस्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं अनु जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किए। डीसी ने कस्तुरबा विद्यालय के छात्राओं के पठन-पाठन, भोजन, आवास संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद अनु जन जाति बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं के पठन-पाठन, भोजन, बालिका सशक्तिकरण, जिम, खेल-कूद का अवलोकन किए।


इसके बाद डीसी रंगमटिया स्वास्थ्य केन्द्र आयुष्मान केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। रंगमटिया के बाद डीसी ने बोरियो सीएचसी का निरीक्षण किया। डीसी ने ओपीडी, रोगी वार्ड, पूछताछ केन्द्र, दवा वितरण केन्द्र, आई वार्ड, लैब, टूनेट लैब आदि का निरीक्षण किया।
डीसी ने सीएचसी के लैब में अपना हिमोग्लोबिन, सुगर आदि का जांच कराया। लैब टेक्रेनेशियन मिठू कुमार से एचआईबी, सुगर जांच संबंधी किटस की जानकारी ली।
इसके बाद डीसी एएनएम के प्रखंड स्तरीय माइक्रो प्लान रिव्यू मीटिंग में शामिल होकर एएनएम की समस्याओं को लेकर संवाद किया।

उपस्थित एएनएम ने टीकाकरण में आ रही परेशानियों को साझा किया। बरमसिया की एएनएम ने बिजली एवं पानी की समस्या बताई। मदनशाही स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम ने टीकाकरण के समय लोगों द्वारा बच्चों को टीकाकरण नहीं कराने की बात कही। हाई टू रिच एरिया में टीकाकरण कराने में आ रही समस्याओं के बारे में डीसी को बताया। सड़क नहीं रहने की बात कही। मदनशाही स्वास्थ्य केन्द्र में ग्रील लगाने की बात कही। बोरियो प्रखंड के देव पहाड़ आयुष्मान केन्द्र की एएनएम प्रेरणा भारती ने सीएचओ का पद रिक्त रहने की बात कही। डीसी ने सभी एएनएम की समस्याओं को बारी-बारी से सुनकर समाधान का आश्वासन दियाI डीसी ने घोषणा की कि सभी जर्जर स्वास्थ्य केन्द्रों की मरम्मति एवं सोलर युक्त लाईट, पानी, सड़क आदि की स्वीकृति देने की बात कही। डीसी ने कहा जहां-जहां साहिया नहीं है वहां दो महीने के अंदर साहिया का चयन होगा। पहाड़ों पर 216 किलोमीटर सड़क का निर्माण जल्द होगा। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. धारून,डीआरसीएचओ डॉ. सुरेन्द्र मिश्रा, भीसीसीएम अभिषेक कुमार, मॉनिटर बासुकी नाथ यादव, बीपीएम विष्णु भगत, बीएएम सुमन कुमारी, गीता देवी आदि थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version