0 0 lang="en-US"> विभीषण तुरी बने सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष
NEWS APPRAISAL

विभीषण तुरी बने सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष

Read Time:1 Minute, 25 Second
विभीषण तुरी बने सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष

बरहरवा। पतना प्रखंड के सोमवार हाट परिसर में मंगलवार की शाम सहायक अध्यापक संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमलता मुर्मू ने की, जिसमें जिला महासचिव रंगबहादुर मधुकर और प्रखंड शिक्षा समिति सदस्य जयराज भारद्वाज भी उपस्थित थे।

बैठक में संगठन के पुनर्गठन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और सर्वसम्मति से प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। इस क्रम में विभीषण तुरी को प्रखंड अध्यक्ष, खत्री मोहन साहा को सचिव और रमेश मंडल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

अन्य पदाधिकारियों में सोपान हांसदा और हिमांशु शेखर को उपाध्यक्ष, रौशाली मरांडी को उपसचिव, तथा सड्डू कुमार मंडल को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर मो. जमशेद अली, किशोर पंडित, सपन कुमार साहा, बीरबल पंडित, मंटू यादव, मो. हसीमुद्दीन, जोगेंदर प्रसाद साहा सहित कई अन्य शिक्षक सदस्य उपस्थित थे।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version